त्यागराज स्वामी मंदिर 


Thiruvarur-Thiyagaraja-Temple-mandir-hindu
Image by google

तिरुवरुर शहर को कर्नाटक संगीत के संगीतकार संत त्यागराज के जन्मस्थान के रूप में जाना जाता है, वे संगीत त्रिमूर्ति के सदस्यों में से एक थे। यहां का मुख्य आकर्षण त्यागराज स्वामी मंदिर है, जो कि दक्षिण भारत का सबसे बड़ा मंदिर है।

Thiruvarur-Thiyagaraja-Temple-mandir-hindu



भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर शिलालेखों और मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है। ये शिलालेख और मूर्तियां राजा मनु नीति चोलन की कहानी बताते हैं, जिसके अनुसार राजा मनु नीति ने अपने ही बेटे को रथ के पहियों के नीचे कुचलने का आदेशस जारी किया था। कहा जाता है कि उनके पुत्र ने लापरवाही के चलते एक बछड़े को रथ से कुचल कर मार दिया था। तब भगवान शिव ने इस पर हस्तक्षेप किया और राजा मनु के पुत्र को बचाया और बछड़े को भी पुनर्जीवित किया। मंदिर हर साल मार्च-अप्रैल के महीने में रथ महोत्सव का आयोजन करता है। यह उत्सव अत्यंत भव्य और विशाल उत्सव है, इसे अवश्य देखना चाहिए। मंदिर के समीप 25 एकड़ का एक कमलालयम टैंक है और सन् 1997 से राज्य पर्यटन विभाग यहां नौका विहार सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसके अलावा यहां थिरुवेझिमलाई, थिरुप्पुरामम, तिरुमिचुर, श्रीवांज्यम, तिलिविलगाम और थिरुक्क्नमंगई जैसे कुछ अन्य मंदिर हैं, जो देखने लायक हैं।


मंदिर की कुछ अद्भुत तस्वीरे ।


Thiruvarur-Thiyagaraja-Temple-mandir-hindu





Thiruvarur-Thiyagaraja-Temple-mandir-hindu



Thiruvarur-Thiyagaraja-Temple-mandir-hindu



Thiruvarur-Thiyagaraja-Temple-mandir-hindu